महाप्रलय के स्वागत की तैयारी !

आज साल का अंतिम दिन। लोग इस साल की विदाई और आने वाले नव वर्ष की तैयारी में व्यस्त हैं। हम उस अनिश्चितता और भयावहता के स्वागत के लिए खड़े हैं, जिसके बारे में हमें ठीक से जानकारी तक नहीं है। आज के समय में हमारे वैज्ञानिकों ने भविष्य की संभावनाओं के बारे में काफी कुछ जानकारी जुटा लिया है।
वैज्ञानिकों का दावा है कि आने वाला वर्ष हमारे वजूद के लिए काफी खतरनाक है। उनका तो यहां तक दावा है कि यह वर्ष मानव जीवन के लिए अंतिम वर्ष है। महाप्रलय की घोषणा काफी पहले ही कर दी गई है। पर यह क्या विडंबना है कि महाप्रलय के स्वागत के लिए इतने उतावले हो रहे हैं।